दिव्यांगों द्वारा बनाये गये सामन की स्टाल
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) रविवार को जीवन सेवा परिवार ट्रस्ट की ओर से सेक्टर 2, राजेंद्र नगर में दिव्यांग, नेत्रहीन व गरीब बच्चों के हाथों से बने सामन का स्टाल लगाया गया। यज्ञ और दुर्गा पूजा के साथ हुए इस आयोजन में आस पास के अनेक सभ्रांत लागों ने भाग लिया।
दिव्यांग, नेत्रहीन व गरीब बच्चों को स्वावलंबी बनाने तथा स्वदेशी सामान बनाने की दिशा में जीवन सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं। इस मामले में बच्चों के हाथों से बनी मोमबत्ती, अगरबत्ती, धूपबत्ती, इत्यादि का स्टाल लगाया गया।
संस्थान के पदाधिरियों ने बताया कि यह सामान नेत्रहीन सेवा संस्थान जैन नगर, कराला, दिल्ली के नेत्रहीन, दिव्यांग, गरीब बच्चों के हाथों से बनाया हुआ। संस्था के संस्थापक सुभाष ने बताया कि दिल्ली से यहां मंगा कर सामान बेचने का उद्देश्य समाज को एक संदेश देना हैं कि हम थोड़ा सा प्रयास कर अपने दिव्यांग बच्चों को किस तरह सही दिशा दे सकते हैं जिससे वे स्वावलंबी तो बनेंगे ही स्वदेशी सामान हमें मिलेगा। हम धार्मिक स्थानों पर उस शक्ति को याद करने जाते हैं जिसने हमें बनाया है। अगर हम किसी जरूरतमन्द की मदद करते हैं, तो उस शक्ति को याद करने जैसा है। जिसने हम सब को बनाया है । वैसे भी हम सामाजिक प्राणी हैं इसलिए हमारा यह फर्ज भी बनता है कि हम किसी जरूरतमन्द की मदद करें। यह ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है।
इस कार्यक्रम में मुख्यरुप से सुभाष, एडवोकेट राजेश दीक्षित, डाक्टर वीके तेवतिया, संजय मेदीरत्ता, रोमीओ जैन, आरके शुक्ला, संतोष मिश्रा, संजीव ठाकुर, भूपेन्द्र बर्थवाल, कवि मधुर, कालीचरण सिंह, विकास श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, पृथ्वी सिंह, डाक्टर राम कुमार, यश तेवतिया, राजवीर सिंह, देवी राम शर्मा, कृष्ण चंद माथुर, सुरेश शर्मा, प्रमोद सक्सेना , सूर्यप्रकाश शर्मा इत्यादि लोगों ने भाग लिया।



0 comments:
Post a Comment