गायब महिला बानो का फाइल फोटा
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अर्थला गांव से एक मानसिक रूप से कमजोर महिलो 22 दिनों से लापता है लेकिन पुलिस उसे तलाशने का प्रयास नहीं कर रही। घरवालों का आरोप है कि बड़ी मुश्किल से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की लेकिन तलाशने के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा।
जानकारी के अनुसार अर्थला गांव में बड़ी मजिस्द के पास रहने वाली 45 साल की महिला बानो पत्नी असलम 2 सितम्बर ईद के दिन से लापता है। महिला मानसिक रूप से कमजोर थी लेकन वह अपने परिपार के भरण पोषण के लिये मंडी से गांव में सब्जी लाकर बेचा करती थी। ईद के दिन से वह गायब है। महिला के बेटे गुलशन ने बताया कि वह अपने मां की गुमशुदगी लिखाने के लिये कई दिनों तक पुलिस के अधिकारियों के चक्कर काटता रहा लेकिन पुलिस अधिकारी उसे थाने से पुलिस चैकी और पुलिस चैकी से थाने के चक्कर लगवाते रहे। बाद में वह एक परिचित के साथ एएसपी अनूप सिंह से मिला तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर बड़ी हैरानी जताई और उन्होंने अपने अधीनस्थों को निर्देश दिये कि वे गुलषन की रिपोर्ट लिखाने के लिये मदद करें। वहां से उसे रिपोर्ट कैसे लिखी जाती है यह बताया तथा एक पेपर पर रिपोर्ट लिखा कर दी गयी। इसके बाद उसे थाना साहिबाबाद रिपोर्ट लिखाने भेज दिया गया। इस प्रक्रिया में 17 दिन रिपोर्ट लिखाने मेें लग गये। अव रिपोर्ट तो दर्ज हो गयी लेकिन जिस दरोगा जी को जांच दी गयी है उन्होंने जांच के नाम पर कोई भी कार्रवाई नहीं किया है।



0 comments:
Post a Comment