- कक्षाएं शुरू करने और स्टडी मटेरियल मिलने में हुई देरी पर एसओएल प्रशासन ने गलती स्वीकारी
- अगले हफ्ते से मिलेगा सभी कोर्सेज का स्टडी मटेरियल
- कक्षाएं शुरू करने और स्टडी मटेरियल के लिए आन्दोलन की जीत हुई: केवाईएस
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) क्रांतिकारी युवा संगठन(केवाईएस) के कार्यकर्ता और एसओएल के छात्र कार्यकारी निदेशक एचसी पोखरियाल से मिले| छात्रों ने इंग्लिश(ऑनर्स) और पोलिटिकल साइंस(ऑनर्स) के द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाएं शुरू करने में देरी को लेकर बात रखी| साथ ही विभिन्न कोर्सेज के द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों को कोर्स मटेरियल नहीं दिए जाने का भी मुद्दा उठाया जबकि तीन माह बाद परीक्षा-तिथि का ऐलान हो चुका है| कार्यकारी निदेशक ने कक्षाएं शुरू करने और स्टडी मटेरियल उपलब्ध करने में हुई प्रशासनिक लापरवाही और देरी स्वीकार कर अपनी गलती मानी| छात्रों के दबाव में तत्काल 14 फरवरी से इंग्लिश(ऑनर्स) और पोलिटिकल साइंस(ऑनर्स) की कक्षाएं शुरू करने के इन्तेजाम किये गए है और अगले हफ्ते से स्टडी मटेरियल देने का वादा किया है| साथ ही प्रशासन ने भविष्य में इस गलती को नहीं दोहराने की बात कही है|
ज्ञात हो कि एसओएल के विभिन्न कोर्सों के द्वितीय और तृतीय वर्ष में पढ़ रहे छात्रों ओ अभी तक उनकी पाठ्य सामग्री नहीं उपलब्ध कराई गयी है, जबकि उनकी वार्षिक परीक्षा 3 महीने बाद शुरू होने वाली है| यह और भी चौकाने वाली बात है कि स्टडी मटेरियल न मिलने के बावजूद उनकी परीक्षा-तिथि का ऐलान हो चुका है, जबकि छात्रों को उनके सिलेबस का भी कुछ पता नहीं है| जिसके विरोध में कल एसओएल छात्रों ने आर्ट्स फैकल्टी, नार्थ कैंपस में एसओएल प्रशासन का पुतला भी जलाया था| प्रशासन की इस उदासीनता से आगामी परीक्षा में उनका रिजल्ट बुरी तरह प्रभावित होगा| | जब छात्रों के पास न स्टडी मटेरियल है और न ही उनकी कक्षाएं शुरू हुईं है तब एग्जाम में ज्यादातर छात्र फेल होंगे और उन्हें अपनी पढ़ाई मध्य में ही छोड़ने को विवश होना पड़ेगा|
एसओएल प्रशासन द्वारा कक्षाएं शुरू करना और तत्काल स्टडी मटेरियल देने के लिए ठोस कदम उठाना केवाईएस के आन्दोलन की बड़ी जीत है| आने वाले समय में विश्वविद्यालय में वंचित परिवारों से आने वाले छात्रों के अधिकारों के लिए केवाईएस का संघर्ष जारी रहेगा|



0 comments:
Post a Comment