पीड़ित महिला रजनी।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र शालीमारगार्डन में लुटेरों का आतंक रूकने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को दिनदहाड़े एक मीडिया कर्मी की पत्नी से बाइक पर सवार दो बदमाश उससे मोबाइल फोन लूट कर ले गये। महिला घटना के समय अपने बेटे को स्कूल छोड कर घर लौट रही थी। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस चैकी तुलसी निकेतन में की है।
जानकारी के अनुसार मीडिया कर्मी वैभव पांडेय की पत्नी रजनी अपने बेटे श्रवण को स्कूल में छोड़ कर अपने घर लौट रही थी। घर से पहले पन्नू चैक पर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला पुलिस चैकी षालीमारगार्डन में तुरंत घटना की रिपोर्ट की तथा बदमाशों को पकड़ कर कानून के हवाले करने की मांग की।



0 comments:
Post a Comment