मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना में 151 जोडे शादी के बन्धन में बंधे 151 couple couples tied for fast in marriage



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज आई0टी0एस0 पैरा मेडिकल कालेज मुरादनगर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक  भब्य कार्यक्रम में 151 जोडे शादी के बन्धन में बन्ध गये। 
इस अवसर पर नव विवाहित जोडो को आर्शीवाद देते हुये प्रमुख सचिव समाज कल्याण, मनोज सिह ने कहा कि उ0प्र0 के मुख्य मंत्री का गरीव परिवारों की शादी योग्य कन्याओ के विवाह में सहायता उपलब्ध कराने हेतु यह एक नवीन एवं अभिनव प्रयास है। उन्होने कहा कि मुख्य मंत्री जी के इस दिशा मे उठाये गये इस कदम का उद्देश्य शादी में अनावश्यक व्यय को नियंत्रित करना है और सामूहिक विवाह को बढावा देना है ताकि कम खर्च में एक ही स्थान पर विवाह की रस्मे अदा हो जाये। उन्होने उम्मीद जतायी कि यह सामूहिक विवाह लोक प्रिय होगे और ऐसे आयोजनों को बढावा मिलेगा। 

कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने नव विवाहित जोडों को भावी दाम्पत्य जीवन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि सामूहिक विवाह योजना का यह कार्यक्रम एक शुरूवात है। ऐसे ही आयोजन भविष्य में तहसील ब्लाक व ग्राम स्तर पर भी आयोजित किय जायेगे। उन्होेने बताया कि प्रदेश सरकार की इस लोक प्रिय योजना के तहत विवाह करने वाले जोडो में कन्या को 20,000 हजार रूपये खाते में, 10 हजार रूपये की विवाह सामग्री तथा 5000 रूपये खान पान पर व्यय करने का प्राविधान है। खुशी की बात है कि जनपद के समाज सेवियो ने इस कार्यक्रम में हर प्रकार का सहयोग किया है। प्रत्येक नव विवाहित जोडे को शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी विवाह सामग्री  चादी पायल 01 जोडी, बिछियाॅ चादी की 02 जोडी, लकडी का बेड बाॅक्स वाला, गद्दा, बेड सीट, तकिया, कम्बल, साडी/सूट 02, पेन्ट सर्ट कूकर/बर्तन सेट, गैस चुल्हा, मेकअप किट दुलहन के लिए के अतिरिक्त सिलाई मशीन, 04 कुर्सी एक मेज, शूटकेस, घडी, डिनर सैट, केसरोल सेट, नोजपिन गोल्ड, लेडिज चप्पल, दैनिक उपयोग हेतु डाबर का गिफट पैक आदि सामग्री समाजसेवियों द्वारा उपलब्ध करायी गई जिसके फलस्वरूप यह भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। 
इस अवसर पर महापौर आशा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन, उप जिलाधिकारी सदर पे्रम रजंन सिंह, नगर आयुक्त सी0पी0 सिहं, ज्वाइंट मजिस्टेªट अमितपाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी परितोष कुमार सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी स्थानीय निकायों के अध्यक्ष,  अधिशासी अधिकारी व स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग द्वारा सिलाई मशीन दी गयी सम्पूर्ण खान पान व्यवस्था श्री दिनेश गोयल, कलाई घडी वर बधू महेन्द्र अग्रवाल  कुर्सी मेंज श्री वी0के0 अग्रवाल, तथा श्री अजय कुमार, नोजपिन श्री एम0बी0 कोैशिक लेडिज चप्पल डा0 डी0एस0 सिंह, डावर गिफट पैक पंकज यादव,  द्वारा भेटं की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज सिंह को स्मृति चिन्ह भेट किया।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment