सरकार की शिक्षा-विरोधी नीतियों के खिलाफ साझा छात्र-शिक्षको के संघर्ष का किया आह्वान Call for the struggle of the students and teachers against the anti-education policies of the government



केवाईएस कार्यकर्ताओं ने डूटा की रैली का किया समर्थन


नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के खिलाफ दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) की रैली के आह्वान के समर्थन में शामिल हुआ| ज्ञात हो कि इससे पहले डूटा ने उच्च शिक्षा में सरकार की विनाशकारी नीतियों, स्थायी भर्ती में देरी, ए.पी.आई व्यवस्था थोपे जाने और 7वां वेतन आयोग की सिफारिशों को माने जाने को लेकर 2-दिवसीय हड़ताल भी किया था|

यह अत्यंत चिंतनीय है कि यूजीसी ने हाल में कई शिक्षा विरोधी फैसले लिए हैं, जिसमे सरकारी संस्थानों को खुद से 30% अपना वित्त एकत्रित करने का प्रावधान है जिससे शिक्षा तक छात्रों की पहुँच घटेगी| साथ ही, ए.पी.आई. व्यवस्था भी शिक्षक और छात्र समुदाय के जनतांत्रिक आवाजों और मांगों को बलि चढ़ाकर लायी जा रही है जिसको छात्र-शिक्षक आन्दोलन बर्दास्त नहीं करेगा| ये अधिनियम इसलिए नहीं लाये गए हैं ताकि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढे बल्कि इसलिए लायी गयी है ताकि शिक्षकों की भारी छटनी की जा सके|

नए यूजीसी अधिनियम के खिलाफ आगामी संघर्षों में क्रांतिकारी युवा संगठन डूटा को अपना पूरा समर्थन देगा| इसके साथ ही केवाईएस इस संघर्ष को मेहनतकश जनता के लम्बे काम के घन्टों के खिलाफ संघर्ष से भी जोड़ने पर जोर देगा|



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment