जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर राजस्व की समीक्षा की District Collector reviewed tax and penalty revenue



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कर एवं करेत्तर राजस्व प्राप्तियों  में बढोतरी हेतु निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों की समय से पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय व  राजस्व अधिकारियों को दिये है। उन्होने कहा है कि विभागीय अधिकारी राजस्व आय बढाने के लिए के हर सम्भव प्रयास करे। 

जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा कर रही थी। उन्होने वसूली प्रमाण पत्रों की वास्तविक मांग  के अनुरूप अब तक हुई वसूली का ब्यौरा सभी तहसीलदारों से तलब किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तहसीलदार विलम्वतम 28 फरवरी तक पूरा व्यौरा प्रस्तुत करे। विभागीय अधिकारी तहसील में समन्वय करके अपने विभाग की आर0सी0 का मिलान कराले। जिलाधिकारी ने 10 बडे बकायेदारों से सख्ती से वसूली करने के निर्देश दिये जिलाधिकारी ने स्टाम्प आय में बढोत्तरी हेतु आवासीय सोसायटियों में कब्जा प्राप्त भवनों की रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिये। उन्होने ऐसी आवासीय सोसायटियों को चिन्हित करने के निर्देश दिये जहाॅ भवनों पर कब्जा दे दिया गया है लेकिन रजिस्ट्री नही करायी गई है। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने कर एवं करेत्तर राजस्व में हुई वसूली की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया । उन्होने बताया कि स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन में 99677 लाख, राज्य आवकारी शुल्क में 55686 लाख, विक्री व्यापारकर में 207598 लाख, वाहनकर मालकर तथा यात्रीकर में 29136 लाख तथा विद्युतकर एवं शुल्क में 304308 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई है। इसी प्रकार से मनोरंजनकर में 2126 लाख अलोह खनन तथा धातुकर्म में 3350.98 लाख तथा मुख्य व मध्यम सिंचाई में 120 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई है। इस प्रकार से माह जनवरी तक कुल 705074.90 लाख की कुल राजस्व प्राप्ति हुई है। जिलाधिकारी ने बैठक में राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुये कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगायी जाये राजस्व व पुलिस अधिकारी रैण्डम चेकिंग करे। उन्होने उप जिलाधिकारियों को अपनी तहसील परिसरों को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने तथा क्षेत्र की नगर पालिकाओं व राजकीय चिकित्सालयो का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। 
वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि दायरे के सापेक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाये पुराने वादो को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होने राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से अपने न्यायालयों में बैठकर राजस्व वादो का निस्तारण करने के निर्देश दिये। 
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर पे्रम रंजन सिंह, उप जिलाधिकारी मोदीनगर पवन अग्रवाल, संयुक्त मजिस्टेªट अमित पाल  ए0सी0एम0 अतुल कुमार आदि उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment