गाजियाबाद। उत्तर प्रदेष अनुसुचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य ओम प्रकाश नायक द्वारा जनपद गाजियाबाद के अधिकारियों के साथ लोग निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विचार विमर्स कर रहे थें।
गडढा मुक्ति के सम्बन्ध में चर्चा के दौरान एक्सईएन पी0डब्लू0डी0 ने बताया कि 15 अक्टूबर तक सभी सडकों को गढढा मुक्त करा दिया जायेगा। जो नवीन कार्य है उन्हे नवम्बर से प्रारम्भ करायेगें। जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता के क्रम में उनके द्वारा आयोग के सदस्य को बताया गया कि हमारे विद्यालय में किसी अनुसूचित जाति व जन जाति विद्यार्थीयों से भेद-भाव नही किया जाता है समान्ंाता के आधार पर शिक्षा दी जा रही है।
उन्होने यह भी अवगत कराया कि हमारे मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षकों की कभी है। इसी प्रकार बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता हुये वार्ता के दौरान उन्होने अवगत कराया कि पूरे जिले के प्राईमरी विद्यालयों में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नही है। हमारे प्रत्येक प्राईमरी विद्यालयो में साफ-सफाई है मानक के अनुरूप शिक्षक है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वित्तीय वर्ष-2018-19 माह सितम्बर 2018 तक की प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत की । इसमें अनुसुचित जाति व जनजाति के लोगों पर अत्याचार से सम्बन्धित भुगतान हेतु प्रकरण लम्बित नही है। उन्होने बताया कि दो अक्टूबर 2018 को शासन के निर्देशाुनसार छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ व सराहनीय रहा। उन्होने बताया कि 370.12 लाख की धनराशि अनुसुचित जाति के 467 छात्रों अन्तरित की गयी और 283.366 लाख की धनराशि सामान्य वर्ग के 531 छात्रों को दसवोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का अन्तरण किया गया है।
किसान अन्दोलन की बजह से पुलिस क्षेत्राधिकारी लोनी के बैठक में उपस्थित नही हो पाये। अधिकतर लोनी क्षेत्र मे अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगो के प्लाॅटों पर अवैध कब्जा हैं। जिससे लोगो को काफी परेशानी का समाना करना पड रहा है। लोगो ने मेहनत की कमाई से प्लाॅट खरीदे, यही समस्या थाना ट्रा्रेनिका सिटी में सर्वाधिक हैं लोगो का मत हैं ट्रोनिका सिटी के इनाम विहार पुलिस चैकी पर भी स्थानीय चैकी इन्चार्च लोगो को न्याय नही दिलाया पा रहे है। जनता में रोष व्याप्त है। जिला सूचना अधिकारी द्वारा भी अवगत कराया गया कि शासन द्वारा प्रदान किये गये प्रचार-साहित्य का सुचारू रूप से विरतण किया जा रहा है। जिला प्रशासन के कार्यो भी प्रसंशानीय रूप से प्रचार-प्रसार हो रहा है।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियान्ता लो0नि0वि0 , जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment