गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी व मुख्य विकास अधिकारी रंमेश रंजन तथा वरिष्ट पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण तहसील सदर में जनता की शिकायतों को सुना।
उन्होने सभी विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयव¬द्ध रूप से समस्याओं के निस्तारण निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होने कहा कि जो भी समस्याएंें व शिकायते प्राप्त हो रही है। उनमें से किसी समस्या का निस्तारण तत्काल नही हो पा रहा है तो टीम गठित कर सम्बन्धित स्थल पर जा कर निस्तारण करें। जिससे शिकायत कर्ता पूर्णतया सन्तुष्ट हो । उन्होने कहा कि शिकायतो के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। यदि कही पर शिथिलता पायी जाती है, तो सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर रमेश रंजन ने समाधान दिवस में आयी शिकायतो के निस्तारण में प्रगति लाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से कहा।
पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सामाधान दिवस में 24 शिकायते आयी। जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 6 शिकायते राजस्व विभाग की प्राप्त हुयी, 6 शिकायत नगर निगम की, 4 शिकायत पुलिस विभाग की, 3 शिकायत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की, एक शिकायत विधुत विभाग की, एक शिकायत चिकित्सा विभाग, दो शिकायत खण्ड विकास अधिकारी रजापुर की एवं एक शिकायत जिला पूर्ति विभाग से सम्बन्धित थी। इस अवसर सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment