शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की सीमा पर हुल्लापुर के पास एक दरोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में दरोगा को डा राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरोगा तार बाबू तरुण ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को तीन गोलियां मारी।
तार बाबू केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप को स्कॉर्ट करने के लिए अपने जिले की सीमा पर गए हुए थे। उनकी जिप्सी जनपद शाहजहाँपुर के हुल्लापुर चौराहे के निकट एक दुकान के सामने खड़ी थी। बताया जा रहा है पहले दरोगा जिप्सी के पास ही खड़े होकर अपने मोबाइल से किसी से बात कर रहे थे। जिसके बाद वह दुकान के भीतर कुर्सी पर बैठ कर बातचीत करने लगे इसी दौरान उन्होंने अचानक अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल कर खुद को तीन गोलियां मार ली।
साथी सिपाहियों ने भाग कर देखा तो तार बाबू खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहे थे। उनको तुरंत लोहिया अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोलियां उन्होंने कनपटी और सीने में रिवाल्वर सटा कर मारीं। दरोगा के गोली मारने की सूचना पर एसपी और दूसरे अफसर तुरंत अस्पताल पहुंचे और सिपाहियों से पूरी जानकारी ली। फोन पर किससे बात कर रहे थे इसकी जानकारी की जा रही है।
परिजनों ने किसी भी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है की इससे पहले मड़ावरा के SDM हेमेंद्र कुमार ने अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। ललितपुर के मडावरा में तैनात एसडीएम हेमेंद्र कुमार ने रविवार को गार्ड की राइफल से गोली मार ली



0 comments:
Post a Comment