गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जयपुरिया इन्सटीट्यूट आफ मैनेजमेन्ट, इंदिरापुरम, गाज़ियाबाद से एमबीए की छात्रा कशिष पपरेजा को ‘‘बैजूज़ द लर्निंग एप’’ के साथ काम करने का बेहतरीन अवसर मिला है। कशिष 10 लाख रुपए सालाना पैकेज पर बिज़नेस डेवलपमेन्ट एसोसिएट के रूप में काम करेंगी।
कशिष पपरेजा के सलेक्शन पर डाॅ देविन्दर नारंग, डायरेक्टर, जेआईएम ने कहा, ‘‘हमारे लिए बेहदे गर्व की बात है कि हमारी छात्रा को अपने करियर की शुरूआत में ही इतना बेहतरीन अवसर मिला है। हमारे छात्रों और अध्यापकों की मेहनत, धैर्य और समर्पण के कारण ही हमारे छात्र कामयाबी की नई उंचाईयां हासिल कर रहे हैं। हमें हमारे समर्पित और अनुशासित छात्रों पर गर्व है और हम उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’’
संस्थान द्वारा छात्रों के कौशल में सुधार लाने के प्रयास सराहनीय हैं। जयपुरिया का फुल टाईम एमबीए कोर्स छात्रों को पाठ्येत्तर गतिविधियों के साथ इंटर्नशिप, लाईव प्रोजेक्टस करने का अवसर प्रदान करता है।



0 comments:
Post a Comment