गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना सिहानीगेट पुलिस टीम ने आज करीब 1ः30 बजे आश्रम रोड नन्दग्राम शनि मन्दिर के पास से चोरी की योजना बनाते हुए चार शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी के 14500 रुपये नगद व एक पेटी फेना साबुन एवं दो अदद सब्बल एक अदद छैनी , एक अदद हथौड़ी बरामद हुई है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष उर्फ टेढ़ा पुत्र राजू वाल्मीकि निवासी गली न0 6 30 फुटा रोड दीनदयालपुरी नन्दग्राम थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद, राकेश गुप्ता पुत्र ज्ञानचन्द गुप्ता किरायेदार देवेन्द्र त्यागी का मकान शिव मन्दिर के सामने मेरठ रोड सेवा नगर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद, शरीफ उर्फ मुल्ला पुत्र मुस्लिम निवासी किरायेदार दादा का मकान वाल्मिकी मोहल्ला ब्रह्मपुरी घूकना नन्दग्राम थाना सिहानी गेट गाजियाबाद तथा सोनू पुत्र दलजीत सिंह निवासी 703 गली न0 10 सेवा नगर नन्दग्राम थाना सिहानी गेट गाजियाबाद है। इनके खिलाफ सिहानी गेट थाने में 9 मुकदमें दर्ज हैं।



0 comments:
Post a Comment