गाजियाबाद। पुलिस अधीक्षक उ0प्र0 सतर्कता अधिष्ठान, मेरठ सेक्टर, मेरठ ने सूचित किया है कि उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार श्री हरपाल सिंह तत्कालीन व्यापार कर अधिकारी बडौत जनपद बागपत के सम्बन्ध में अन्वेषण निरीक्षक श्री सोहनलाल प्रेमी के द्वारा सम्पादित की जा रही है। उपरोक्त मुकदमें में वांछित हरपाल सिंह पुत्र स्व0 श्री गेंदा सिंह नि0 4/17, सेक्टर - 5 , राजेन्द्र नगर ,थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद गिरफ्तारी के काफी प्रयासों के बाद भी गिरफ्तार नही हो पा रहा है, जिसके विरूद्ध न्यायालय श्रीमान भ्रष्टाचार निरोधक जनपद मेरठ से दिनांक 24 अगस्त 2018 को बिना जमानती वारण्ट व उद्घोषणा जारी की गयी है, इसके पश्चात् भी अभियुक्त गिरफ्तारी के प्रयास करने पर गिरफ्तार नही हो रहे है तथा लगातार अपने घर से अपनी चल सम्पत्ति हटा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि अभियुक्त श्री हरपाल सिंह उपरोक्त के गिरफ्तार न होने के कारण न्यायालय से उद्घोषणा जारी की गई है, यदि अभियुक्त 30 दिवस के अन्दर न्यायालय में आत्मसमर्पण नही करेगा , तो न्यायालय से उसके विरूद्ध कुर्की वारण्ट लेकर उसके घर की चल सम्पत्ति की कुर्की करने की कार्यवाही विवेचक के द्वारा की जायेगी । अतः अभियुक्त शीघ्र ही न्यायालय में आत्म समर्पण करें।
Home / Breaking News /
crime /
Gzb /
state /
UP
/ वांछित अपराधी हरपाल सिंह के कुर्की कार्रवाई हेतु नोटिस तामिल Notice for attachment of desired criminal Harpal Singh
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment