गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा ने सूचित किया है कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वरोजगार तथा नव उद्यमों को निरन्तर प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से समय-समय पर अपनायी गयी नीतियों तथा जारी आदेशों के क्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नियन्त्रण में कार्यरत प्रदेश की शीर्ष वैज्ञानिक संस्था विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ0प्र0 द्वारा विज्ञान वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आधुनिक क्षेत्रों में स्वरोजगारपरक चार साप्ताहिकी तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कराकर उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उक्त को दृष्टिगत रखते हुए औद्योगिक विकास ट्रेनिंग सेन्टर, आध्यात्मिक नगर, डासना, ग़ाज़ियाबाद में 24 जनवरी 2019 से चार साप्ताहिकी तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केन्द्र, ग़ाज़ियाबाद द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु विज्ञान वर्ग में इंटरमीडियट, स्नातक, तकनीकी वर्ग में डिप्लोमा व प्रमाण-पत्र जो किसी व्यवसाय, उद्योग व संस्था में कार्यरत न हो के 60 प्रतिभागियों (उम्र 18-35 वर्ष) को प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाना है। प्रशिक्षण में राज्य सरकार द्वारा लागू आरक्षण प्रावधानों के अनुसार आरक्षित वर्ग को सम्मिलित किया जायेगा तथा आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर सभी समुदायों के पुरूष व महिला बेरोजगार, विकलांग युवा जो जनपद ग़ाज़ियाबाद में निवास करते हों को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण हेतु निर्धारित ट्रेडस कम्प्यूटर रिपेयरिंग हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को दो प्रशिक्षण हेतु निर्धारित ट्रेड से सम्बन्धित 2 औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण भी कराया जायेगा।
जो भी अभ्यर्थी अर्हताएं पूर्ण करते हों तथा प्रशिक्षण हेतु आवेदन करना चाहतें हों अपना विवरण दिनांक 21 जनवरी 2019 तक क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केन्द्र, 117, सैक्टर-6, चिरंजीव विहार, ग़ाज़ियाबाद में प्रेषित कर सकते हैं। साक्षात्कार 23 जनवरी 2019 को औद्योगिक विकास ट्रेनिंग सेन्टर, आध्यात्मिक नगर, डासना, ग़ाज़ियाबाद में किया जायेगा तथा चयनित प्रतिभागियों का प्रशिक्षण 24 जनवरी 2019 को आरम्भ होगा।



0 comments:
Post a Comment