राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 26 बच्चों का चयन 26 children's selection for National Child Award



नयी दिल्ली ।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2019 के लिए 26 बच्चों का चयन किया गया है।  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बुधवार को यहाँ बताया कि राष्ट्रीय चयन समिति ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गाँधी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि पुरस्कार विजेताओं के नाम बाद में घोषित किये जायेंगे। 

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं को राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत करते हैं। यह पुरस्कार बच्चों को अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए दिये जाते हैं। यह पुरस्कार नवाचार, शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति, समाजसेवा, संगीत और अन्य क्षेत्रों में प्रदान किये जाते हैं। 
इस साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दो श्रेणियों - बाल शक्ति पुरस्कार और बाल कल्याण पुरस्कार - में दिये जायेंगे। बाल शक्ति पुरस्कार बच्चों को दिये जायेंगे। इसके लिए 783 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं जिनमें 26 बच्चों का चयन किया गया है।

बाल कल्याण पुरस्कार बच्चों के लिए काम करने वाले संगठनों या व्यक्तियों को दिये जायेंगे। इसके लिए दो व्यक्ति तथा तीन संस्थान चुने गये हैं। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment