पार्टी को मजबूत करने पर सवाधिक जोर: शीला Political emphasis on strengthening party: Sheila



नयी दिल्ली । दिल्ली कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बुधवार को कहा कि उनका सर्वाधिक जोर राजधानी में पार्टी की स्थिति मजबूत करने पर रहेगा।

श्रीमती दीक्षित ने यहां दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के लिए कोई बातचीत नहीं चल रही है। उन्होंने कहा, “ हम कांग्रेस को उस ऊंचाई पर ले जायेंगे जहां दिल्ली में शासन करने के लिए कोई आैर न पहुंच सके। हमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भरोसा दिलाना है कि हम दिल्ली की लोकसभा सीटें जीतेंगे।”

उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से कहा, “ मैं आपकी सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगी।” गाैरतलब है कि श्री अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से स्वास्थ्य कारणों से हाल ही में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली की कमान श्रीमती दीक्षित को सौंपने का फैसला किया। पांच साल के बाद दिल्ली की राजनीति में फिर से सक्रिय हुयीं श्रीमती दीक्षित के साथ पार्टी के तीन नेताओं हारून युसुफ, देवेंद्र यादव और राजेश लीलोथिया को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment