वल्र्ड टाॅयलेट डे अवार्ड समारोह में
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा 19 नवम्बर,2018 को व्यापक जागरूकता एवं गतिशाील क्रियाकलापों के माध्यम से राज्यों एवं जनपदों में विश्व शौचालय दिवस मानाया गया। इस आयोजन में दिनाक 09 नवम्बर से 19 नवम्बर,2018 तक शौचालय दिवस प्रतियोगिता को समाविष्ट किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा जनपद गाजियाबाद में किया गया। इस आयोजन में व्यवहार परिर्वतन हेतु 10 दिवसों की अवधि में 25 राज्यों के 412 जनपदों तथा संघ शासित प्रदेशों के ग्रामीण नागरिको ने प्रतियोगिता में भाग लिया एवं जनपदो में 1.9 करोड डोर टू डोर बैठक की गयी तथा 1.3 करोड सामान्य जागरूकता रैलियाॅ निकाली गयी।
जनपद गाजियाबाद केा देश के कतिपय राज्यों के शीर्ष 12 जनपदों में चयन राष्ट्रीय स्तर की ज्यूरी द्वारा किया है। जिसमें प्रदेश स्तर से जनपद गाजियाबाद की जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी को आज दिनाक 16 जनवरी,2019 को मुम्बई, महाराष्ट्र मे वल्र्ड टाॅयलेट डे अवार्ड समारोह में स्वच्छ भारत मिशन के राजदूत अभिनेता अक्षय कुमार एवं सचिव पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली परम अय्यर द्वारा स्वच्छता का प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।




0 comments:
Post a Comment