साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में “ज्ञान पीठ केंद्र” 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा “बसपा, सपा का उत्तर प्रदेश में महा गठबंधन” बनने के उपलक्ष में “आभार-अभिनन्दन समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के वरिष्ट नेता सुमेर सिंह जाटव ने किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता, शिक्षाविद्, समाजवादी चिन्तक रामदुलार यादव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहे। डा0 सभापति शास्त्री, लक्ष्मन प्रसाद अध्यक्ष अम्बेदकर जन कल्याण परिषद् उत्तर-प्रदेश, राम प्यारे यादव, सरदार अवतार सिंह काले, वीर सिंह सैन ने भी समारोह को सम्बोधित किया। संचालन समाजवादी श्रमिक नेता अनिल मिश्र ने किया।
आभार-अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि हम सभी समाजवादी व बहुजन समाज पार्टी के साथी, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन मायावती व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आभारी हैं, तथा उनका हार्दिक अभिनन्दन करते हैं। उन्होंने उत्तर-प्रदेश में दोनों पार्टियों का महा गठबंधन बनाकर, जुमला, झूठ, नवजवानों, छात्रों, किसानों, व्यापारियों को धोखा देने वाली सांप्रदायिक, भारतीय जनता पार्टी की नींद हराम कर दी है। भाजपा जब से केन्द्र व उ0 प्र0, प्रदेश सरकार में आयी है देश में भय का वातावरण पैदा हो गया। हर वर्ग आर्थिक दृष्टि से भी परेशान है। जी0एस0टी0, नोटबन्दी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। देश में नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां, जुमला बनकर रह गयी, किसान आत्महत्या कर रहा है। भाजपा का नारा “सबका साथ, सबका विकास, बेटी बचाओ व बेटी पढाओं” जुमला बनकर रह गया। विकास तो हुआ नहीं समाजवादी पार्टी ने जो अभूतपूर्व विकास किया था उसका उद्घाटन उत्तर-प्रदेश सरकार तथा मनमोहन सिंह जी की केन्द्र सरकार द्वारा किये गये कार्यों का उद्घाटन माननीय प्रधानमन्त्री जी करके वाह-वाही लूट रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर अपने मनमाफिक काम कराना ही इनके एजेंडे में है, अघोषित आपातकाल की स्थिति पैदा हो रही है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को एक जुट होकर बहन जी तथा अखिलेश यादव जी को पूरी ताकत देनी है जिससे भाजपा को उत्तर-प्रदेश से एक भी लोकसभा की सीट न मिले।
डा0 सभापति शास्त्री ने कहा कि यह सरकार झूठ, जुमला तथा जनता की आस्था का दोहन कर हिन्दू, मुसलमानों को डराकर बनी है, क्योंकि भाजपा व आर0एस0एस0 के लोग उस पाठशाला के विद्यार्थी हैं जहाँ यह पढाया जाता है कि झूठ बोलो, हजार बार बोलो, बोलते चले जाओ वह पक्का सच हो जायेगा। इन्होने सदियों से यही किया, हम लोग इनके बहकावे में आ जाते हैं हमें सावधान होने की आवश्यकता है। उन्होंने बहन मायावती व माननीय अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया तथा आशा करते हुए कहा कि दोनों नेता भाजपा को शिखर से शून्य पर लाने का कार्य करेगें मेरा आशीर्वाद इस विचारधारा के साथ रहेगा।
आभार-अभिनन्दन समारोह के मुख्य वक्ता राम दुलार यादव ने बहन मायावती, अखिलेश यादव को महा गठबंधन बनाने पर बधाई, आभार, अभिनन्दन करते हुए कहा कि डा0 भीमराव अम्बेदकर, डा0 राम मनोहर लोहिया की गठबंधन बनाने की बात 1956 से पहले कई दौर की हुई थी कि डा0 लोहिया की सोशिलिष्ट पार्टी व डा0 अम्बेदकर की रिपब्लिकन पार्टी का एका हो जाय लेकिन दुर्भाग्य कि डा0 अम्बेदकर का परिनिर्वाण हो जाने के कारण गठबंधन नहीं हो पाया। यह स्वाभाविक गठबंधन है। यह गठबंधन किसान, मजदूर, छात्र, नवजवान, व्यापारी, पिछड़े, अतिपिछडे, दलित, शोषित, वंचित का गठबंधन है। आज समय की मांग है।
भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में सभी वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है। बेरोजगार नवजवान का न घर में सम्मान हो रहा है न बाहर, डिग्री लेकर मारा-मारा फिर रहा है। देश व प्रदेश की सरकार की गलत नीतियों के कारण कारखाने बन्द हो रहे है,ं छोटा दुकानदार संकट में आ गया है। किसान की फसल का उचित मूल्य न मिलने से कर्ज के बोझ को न सह आत्म हत्या कर रहा है। आभार-अभिनन्दन समारोह में सैकड़ों साथियों ने महा गठबंधन को उत्तर-प्रदेश में भारी मतों से जीताने का संकल्प लिया।
इस मौके पर रमेश भारती, सर्वदेव यादव, लक्ष्मन प्रसाद, मंगलदेव, राम चन्द्र, रमेश गौतम, विनोद सिंह यादव, ब्रह्म प्रकाश, ओमपाल जाटव, जुनेश पाण्डेय, राजबीर यादव, सुन्दर सिंह, प्रभाशंकर, ओम प्रकाश, राम सिंह यादव, ब्रह्मपाल यादव, देवेन्द्र कुमार, एस0 एन0 जायसवाल, रामपत, शंकर यादव, शिव शंकर शर्मा, परदेशी, ओम प्रकाश अरोड़ा, भीम सिंह चैहान, समरथ सिंह यादव, श्रीप्रकाश शर्मा, महेश यादव, ब्रिजेश कनौजिया, नेमीलाल, गोविन्द कनौजिया, बैजनाथ रजक, वीर सिंह सैन, अर्जुन प्रधान, नरेन्द्र सिंह, नूर मोहम्मद, बलराज गौतम, वीरन्द्र यादव एडवोकेट, सरदार अवतार सिंह काले, जोगेन्दर सिंह, गुड्डू यादव, उपेन्द्र यादव, अमन यादव, डा0 देव कर्ण चैहान, राम प्यारे यादव, महिला नेत्री बिन्दु राय, सी0 पी0 सिंह, अवधेश यादव, हिमांशु सैनी, प्रेम चन्द पटेल, सुरेश कुमार भरद्वाज, हरिशंकर यादव, अमर बहादुर, अखिलेश कुमार शुक्ला, सुभाष यादव, हरी किसन आदि शामिल रहे।


0 comments:
Post a Comment