गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) आज जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने मैट्रो रेल के स्टेशन व सबस्टेशन के कार्यो की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। उन्होने मैट्रो रेल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कराये जा रहे कार्यो की स्थिति खराब ह तथौ मीडयन का कार्य भी अभी आरम्भ नही किया गया है। रोपित किये गये पौधो की स्थिति बहुत खराब है। मैट्रो पिलरों पर भी पेंट नही किया गया है, इस पर उन्होने कडी नाराजगी व्यक्त की ।
उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि दोनों तरफ ग्रिल लगाकर ग्रीनरी लगवाये। 20 जनवरी तक चल रहे समस्त फिनिशिगं के कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए। 20 जनवरी 2019 को मेरे तथा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वी0सी0 द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। साथ-साथ सडके भी ठीक कराये पार्किग स्थल सही दशा में होने चाहिए। उन्होने सी0पी0डब्लू0डी0 के अधिकारियों से पूछा जवाहर गेट का कार्य पूर्ण किया गया कि नही। अधिकारियों ने बताया कि जवाहर गेट के सौन्र्दीयकरण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने असन्तोष व्यक्त किया कि फसाड लाईट का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण नही किया गया है। पौधारोपण और बाउन्ड्री बनाने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। उन्होने कडे निर्देश दिये कि 10 जनवरी, तक सभी कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए। सी0एस0आर0 के अधिकारी ने बताया कि क्रिमिटोरियम की इमारत का कार्य पूर्ण हो गया है। इन्स्टालेशन का कार्य रह गया है। जिलाधिकारी ने उन्हें निर्देशित किया कि नगर निगम को अन्तरण करने की प्रक्रिया 15 दिन में पूर्ण करे। फसाड लाईटे 10 जनवरी, तक लगाकर पूर्ण कर दी जाये क्योकि 10 जनवरी को मेरे द्वारा निरीक्षण किया जायेगा।
बैठक में मुख्य अभियन्ता जी0डी0ए0, सी0एस0आर0 के अधिकारी तथा मैट्रो परियोजना के अधिकारी उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment