गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी की अध्यक्षत मे कलेक्टेªट सभागार में आज दिनांक 03 जनवरी, 2019 को मैसर्स ए0टी0एस0 ग्राउन्ड रियलटर्स प्रा0लि0 द्वारा खसरा नं0 393 से 405, व 407 से 411 एवं 594 ग्राम महरौली व खसरा नं0 137/1 मौ0 शाहपुर बम्हेटा परगाना डासना जिला व तहसील गाजियाबाद पर प्रधान मंत्री आवासीय योजना के अन्तर्गत विकसित की जा रही योजना में प्रतावित आवासीय एंव कामर्शियल ( मल्टीप्लैक्स) भवन के निर्माण हेतु अग्नि अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से मानचित्रों के परिक्षण किये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी हैं ।
जिसमें मैसर्स ए0टी0एस0 ग्राउन्ड रियलटर्स प्रा0लि0 द्वार निर्मित किये जाने वाले भवनों के मानचित्र प्रस्तुत किये गये। जिसके अन्तर्गत 100 मी0 से अधिक ऊचाई के 12 आवासीय अपाटमेंट एवं एक कामर्शियल मल्टीप्लेक्श भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित था। प्रस्तु किये गये मानचित्रों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी गाजियाबाद महोदया की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सदस्यों द्वारा परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरान्त समिति सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मानचित्रों को अग्नि सुरक्षा के दृष्टिसे उपयुक्त पाया गया उक्त बैठक में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से नामित प्रतिनिधि श्री के0के0 गौतम, नगर नियोजक एवं अग्नि शमन विभाग से अमन शर्मा, उप निदेशक फायर सर्विस मेरठ/सहारनपुर परिक्षेत्र, सुनील कुमार सिंह, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी सुशील कुमार अग्नि शमन अधिकारी कोतवाली गाजियाबाद उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment