सैनिटरी नैपकिन के उपयोग हेतु जागरूकता के लिए कार्यशालायें हो आयोजित: जिलाधिकारी Workshops organized for awareness of the use of sanitary napkins: District Magistrate



छूटे हुये स्थानों के लिए थीम पेैन्टिग हेतु फिर से अभियान चलाकर कराये।

गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  आज कलक्ट्रेट सभागार में प्रातः 10ः30 बजे जिलाधिकारी महोदया गाजियाबाद की अध्यक्षता मेें सैनेट्री नेपकिन के उपयोग हेतु  बैठक आयोजित की गई। थीम पेैन्टिग की बैठक लेते हुये जिलाधिकारी ने बताया कि थीम पैन्टिगं के लिए अलग-अलग स्थान चिन्हित किये गये है। जिसके लिए फिर से अभियान चलाकर थीम व बाॅल पैन्टिग की जायेगी। इस कार्य हेतु टैन्डर्स निकाले गये है। फिर से शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने हेतु थीम पैन्टिग करायी जा रही है।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया  कि 161 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकाय के 280 वार्डो मे लगभग 1,50,000 परिवार सेनेट्री नेपकिन का उपयोग नही करते है, साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा भी अवगत कराया गया कि शहरी क्षेत्रों में 70 प्रतिशत महिलाओं व किशोरियों सैनिटरी नैपकिन का उपयोग किया जा रहा है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 40 प्रतिशत सैनिटरी नैपकिन का उपयोग किया जा रहा है। एक बडी संख्या अभी भी सैनिटरी नैपकिन का उपयोग नही कर रही है। जोकि एक बहुत बडी समस्या है।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी वार्डो एवं ग्राम पंचायतों में संचालित विद्यालयों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाऐ ताकि सैनिटरी नैपकिन के अभाव में महिला और किशोरियों को होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से रोका जा सकें। साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य कायम रह सकें। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि जनपद में संचालित समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं नगर निकाय में हैल्थ पोस्ट पर भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायें। ताकि प्रेरित होकर महिला और किशोरी सैनिटरी नैपकिन का उपयोग कर सकें। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त निजी विद्यालय व कालेजों को एक-एक वार्ड व एक-एक ग्राम पंचायत गोद दिया जाये। तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटरी पैड के उपयोग के लिए जागरूकता लाते हुये ऐसे परिवारों को चिन्हित किया जाये जिस परिवार की बालिकाये सैनिटरी पैड खरीदने में अक्षंम है उन्हें 6 माह का स्टाॅक स्कूलों के द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराया जाये। 
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सैनिटरी पेड के उपयोग, जागरूक और वितरण के लिए एक संयुक्त कमेटी गठित की जाये जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्कूलों  कालेजों से बालिटियर्स को शामिल करते हुये कार्य योजना बनाये जिसे आगामी 3 माह में पूरे जनपद में सुचारू रूप से लागू किया जाये। 
निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी, 2019 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस रामलीला ग्राउन्ड कविनगर गाजियाबाद में आयोजित किया जायेगा। इसलिये सभी स्कूल बच्चों के साथ प्रतिभाग करें 25 जनवरी 2019 से पहले पैन्टिगं प्रतियोगिता, रगौली प्रतियोगिता, व कोलाज आयोजित किये जायेगे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 30 हजार स्कूली  बच्चे प्रतिभागी होगें। मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम कराने में नागरिक सुरक्षा के साथ भी समन्वय बनाये। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी स्कूलों की प्रधानाचार्या उपस्थित थी। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment