गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में तहसील लोनी जनपद गाजियाबाद में उ0प्र0 सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज किया गया।
जनता की शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के उदेश्य से उ0प्र0 सरकार के द्वारा किये जाने के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इस कार्यक्रम को बहुत ही गम्भीरता के साथ लेते हुये जनता की शिकायतों को पूर्ण समय वद्वता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने की कार्यवाही करे, ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंच सके।
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान मे दर्ज शिकायतों का निस्तारण तत्काल प्रभाव से किया जाये और साथ ही शिकायता कर्ता को भी अवगत कराया जाये। उन्होने सभी अधिकारियो को स्पष्ट किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस की समीक्षा शासन स्तर पर सीधे की जा रही है। अतः सभी अधिकारीगण इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बहुत ही गम्भीरता के साथ लेकर जनता की शिकायतों का निस्तारण करे। इस कार्यक्रम में लापरवाही वरतने पर विभागीय अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही की जा सकती है। जिसके लिए सम्बन्धित अधिकारी स्वंय जिम्मेदार होगा। उन्होने इस अवसर पर यह भी कहा कि विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस की जो भी विभागीय लम्बित शिकायते है उनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये।
इस अवसर पर कुल 41 शिकायते प्राप्त हुई जिनमे से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इन शिकायतों में विधुत विभाग की 4 नगर पालिका परिषद लोनी की 10 पुलिस विभाग की 14 राजस्व विभाग की 4 जिला पूर्ति अधिकारी एक व 30 डूडा विभाग की शिकायते प्राप्त हुई। पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करा दिया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी एस0एन0 गुप्ता, उप जिलाधिकारी लोनी सतेन्द्र कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी लोनी, अधिशासी अधिकारी लोनी सहित अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।



0 comments:
Post a Comment