जनचर्चा मे पुलिस प्रशासन पर अकरमण्यता का लग रहा आरोप
जयपुर, ( विशेष संवाददाता ) राजस्थान के झुझुनू जिले मे सूरजगढ थाना क्षेत्र के महपालवास गाव मे 27फरवरी 2019 की रात को कुछ अपराधियो दवारा एक पुस्तक व्यापारी को पीट कर पाच लाख रूपए लूटने का मामला पूरे जिले मे चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस लूट मारपीट अन्याय की घटना से जिले के लोगो मे दहशत फैल गई है। पीडित की पहचान चीमा का बास वासी ईश्वर सिह शर्मा के रुप मे हुई है जो हाल चिडावा शहर मे बुक डिलरशिप का काम करते है। पीडित ईश्वर जी शर्मा के अनुसार उनके हाथ पर पलास्टर बंधा हुआ है और उनके पीडित साथी कृष्ण कुमार की आख फूटी हुई नजर आ रही है। सूरजगढ थानाधिकारी वीरेन्दर सिह जी के हवाले से पीडित द्वारा मारपीट व पाच लाख रुपए लूट की रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना दी गई है।
दो अपराधियो ने रात को पीडित ईश्वर सिह शर्मा की जीप का पीछा करते हुए महपालवास मे आसलवास रोड पर बाईक आगे लगाकर उन्हे रोक लिया ।गाडी की चाबी निकालकर नीचे उतारकर मारपीट करने लगे,चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए पाच लाख का बैग लेकर भाग गए। इस बीच किसी घर से लाठी व सरियो के साथ चार पाच लोग आए वे भी पीडित ईश्वर व कृष्ण के साथ मारपीट करने लगे । इस बीच दोनो पीडितो ने मौके से भागकर एक ने खेत की फसल मे छिपकर व दूसरे ने एक मकान मे घुसकर जान बचाई। ईश्वर शर्मा के सिर, नाक व हाथ पर चोट आई बताई गई है।रिपोर्ट मे बताया गया है कि मारपीट के दौरान पीडितो के गले से लुटेरे सोने की चैन भी तोड ले गए। लोगो मे चर्चा है कि ऐसे तो आम आदमी ,शरीफ आदमी कारोबारियो का जीना ही दुश्वार हो जाएगा। लोग के चर्चा मे लुटेरो पर सख्त कार्रवाई और पाच लाख रूपए व सोने की चैन की शीघ्रातिशीघ्र बरामदगी व पीडितो की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चत करने की माग कर रहे है। लोग बात करते है कि अपने गाव के नजदीक ही स्थित थानो मे, अपने गृह जिले मे व वर्षाे से एक ही थाने मे तैनात पुलिसकर्मी लपरवाह हो गए हैं।



0 comments:
Post a Comment