गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने शनिवार को हिन्डन रिवर मेट्रो स्टेशन व हिन्डन एयरपोर्ट का विभागीय अधिकारियों के साथ भौतिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा हिण्डन रिवर मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया गया।
आवास विकास परिषद से आये अधीक्षण अभियन्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रवेश रोड 30 मीटर की है। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने नगर निगम द्वारा निर्मित छोटा बगीचा व सडक के किनारे लगाये गये खजूर के पेडो का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने हिण्डन एयरपोर्ट के प्रवेश रोड पर छोटे व बडे सांकेतिक बोर्ड लगवाने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये। उन्होने सभा स्थल पर चल रहे कार्यो का भी अवलोकन किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने हिण्डन एयरपोर्ट टर्मिनल का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होने भारतीय विमान पत्तनम प्राधिकरण के अधिकारियों से टर्मिनल में चल रहे कार्यो की जानकारी प्राप्त की। जानकारी में उन्होने पाया कि फाल्स सीलिगं का कार्य प्रगति पर है तथा ग्लेसिंग का कार्य चल रहा है। विमान पत्तनम प्राधिकरण के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सिविल वर्क में सभी कार्य प्रगति पर है तथा बिल्डिंग में ंशीशे लगाने का कार्य भी पूर्ण कर दिया गया है। एयरपोर्ट अर्थोटी आॅफ इण्डिया के अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि टर्मिनल के कार्य में 228 श्रमिक लगे है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि टर्मिनल को संचालित करने की दृष्टिगत रखते हुये समस्त आवश्यक कार्य साफ-सफाई इत्यादि 2 दिन मंे पूर्ण कराये। इसके लिए अतिरिक्त श्रमिक लगाकर कार्य समाप्त कराना सुनिश्चित करे।
विधुत कार्य का भौतिक निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियन्ता विधुत ने जिलाधिकारी को बताया कि विधुत सम्बन्धी कार्य पूर्ण किया जा चुका है। प्रदूषण विभाग से एन0ओ0सी0 ली जा चुकी हैं तथा अग्नि शमन विभाग में एन0ओ0सी0 सम्बन्धी प्रकरण विचाराधीन है। जिलाधिकारी ने मुख्य अभियन्ता नगर निगम को निर्देशित करते हुये कहा कि हिण्डन एयरपोर्ट के प्रवेश रोड के आस-पास की जगहों पर दोनों तरफ पोैधे रोपित करने का कार्य जल्द पूर्ण कराये। जिससे हिण्डन एयरपोर्ट को सुन्दर व स्वच्छ बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एयरपोर्ट अर्थोटी के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। जिससे निर्माण कार्यो में आ रही समस्याओं का निदान हो सके और एयरपोर्ट संचालित हो सके। उसके उपरान्त जिलाधिकारी ने उद्घाटन कार्यक्रम में आने वाले सभी छोटे बडे वाहनों के लिए बनायी जा रही पार्किग का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण में एयरपोर्ट अर्थोटी आॅफ इण्डिया के अधिकारी, जी0डी0ए0 वी0सी0, राज्य सभा सांसद, आर0आर0टी0एस0 के अधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर, मुख्य अभियन्ता नगर निगम, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियन्ता विधुत, एस0पी0 देहात, एस0पी0 यातायात, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment