साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) नगर निगम गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा ने शनिवार को वार्ड 37 विजय पार्क शालीमार गार्डन ए ब्लॉक में 38 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले सीवर पम्पिंग स्टेशन का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया।
इस अवसर पर आशा शर्मा ने बताया कि इस सीवर पम्पिंग स्टेशन के लिए अमृत योजना से 38 करोड रुपए पास करवाए गये हैं जिसमे 17 एमएलडी शक्ति का सीवर प्लांट लगेगा। जिसके चालू होने पर इस क्षेत्र की सीवर की समस्या से निजात मिल जायेगी। स्थानीय पार्षद सरदार सिंह भाटी ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर की समस्या बहुत ज्यादा है और आने वाले बरसात के मौसम मंे नालिया और सीवर ओवरफ्लो हो जाता था। जिसके कारण रोड पर लोगो के घरों में सीवरो का गन्दा पानी भर जाता था। अब इस सीवर प्लांट के बनने से शालीमार गार्डन,शहीद नगर,जवाहर पार्क,डीएलएफ,भोपुरा,शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक व दो विक्रम एन्क्लेव,छाबड़ा कॉलोनी, ईएसआई अस्पताल,लोहिया पार्क,वार्ड नम्बर 10,37,82,34,90,73,78 लगभग 10 वार्डो का सीवरो का पानी इस पम्पिंग स्टेशन मे आयेगा तथा सीवर ओवरफ्लो से हमेशा के लिए निजात मिलेगी।
इस मौके पर नगर निगम के अनेक अधिकारी तथा अनेक गणमान्य लोग जैसे रवि भाटी, कालीचरन पहलवान, उदयभान ठाकुर, राजेन्द्र चैधरी, मुकेश यादव, त्रिलोक चैधरी, सोनू चैधरी, जयविर चैधरी, कपिल चैधरी, आदेश, शिवम, अंकुर भाटी, सोमनाथ चैहान, रामपाल, अनिल सक्सेना, रघुवीर, महेश चैहान, धन सिंह, आरसी शर्मा आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्षन-सीबर प्लांट का नारियल फोड़ कर उदघाटन करतीं महापौर आशा शर्मा।



0 comments:
Post a Comment