गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) नामांकन के आज आखिरी दिन गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए भाजपा, गठबंधन, कांग्रेस एवं प्रसपा समेत कई अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने से पहले सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने मुख्य चुनाव कार्यालयों का हवन-पूजा कर शुभारंभ किया और उसके बाद पर्चा दाखिल करने के लिए समर्थकों के साथ निकले। प्रत्याशियों के साथ भारी भीड़ के कारण लोगों को कई जगह जाम से जुझना पड़ा।
गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश बंसल ने नामांकन से पूर्व अंबेडकर रोड स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पर हवन-पूजन किया। इस मौके पर सपा-बसपा एवं राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजुद थे। उनके साथ युवाओं का भारी भीड़ देखा गया। इसके बाद उन्होंने अपनी काफिला के साथ कलेक्ट्रेट में जाकर नामांकन दाखिल किया। उनके साथ जिलाअध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मुन्नी भी साथ - साथ चल कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। इसके अलावा नगरअध्यक्ष राजेश यादव, प्रहलाद शर्मा, विरेन्द्र यादव, राजदेवी चैधरी समेत गठबंधन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजुद थे।
कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता तो थे, लेकिन कुछ कांग्रेस के प्रसिद्ध चेहरे नहीं दिखाई दिए। उन्होंने अंबेडकर रोड़ पर अपने कार्यालय का हवन - पूजन के उद्घाटन के बाद नामांकन ले लिए प्रास्थान की। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी, नसीब पठान, बिजेंदर यादव, विजय चैधरी, महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, संजय मिश्रा, संजय त्रिपाठी, बं्रह्मदत्त प्रजापति, प्यारेलाल, रविदत्त निवेश, मनोज भारद्वाज, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में डॉली शर्मा ने कहा कि स्थानीय होने के कारण वह लोगों के दुख दर्द एवं समस्या को समझती हैं। इसके बाद भारी संख्या में समर्थकों के साथ डॉली शर्मा अंबेडकर रोड से कलेक्ट्रेट के लिए नामांकन के लिए रवाना हुई। चूंकि शुभ मूहर्त के हिसाब से उन्हें नामांकन करना था इसलिए तय समय पर कलेक्ट्रेट पहुंची।
सुबह जनरल वी.के. सिंह ने राजनगर कार्यालय में पूरे विधि विधान से हवन हुआ, जिसमें सांसद की पत्नी भारती सिंह, दोनों पुत्रियां समेत सैकड़ों भाजपाईयों ने आहुति दी। समर्थकों के खान - पान के लिए यहां व्यवस्था अच्छी की गई थी। इस मौके पर सांसद अनिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष वसंत त्यागी, सांसद प्रतिनिधि संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, मेयर आशा शर्मा,पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर,पूर्व विधायक बालेश्वर त्यागी, पूर्व विधायक प्रशांत चैधरी, अशोक गोयल, वीरेंद्र त्यागी, बलदेव राज शर्मा, मानसिंह गोस्वामी, सरदार एसपी.सिंह, अश्वनी शर्मा, भानु शिशौदिया मंयक गोयल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सांसद ने कहा िकवे खुद से मुकाबला कर रहे है। पत्रकारों के तमाम सवालों पर सधे हुए जवाब देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में उन्हें लोग जनरल के रूप में जानते थे, लेकिन इस चुनाव में विकास कार्यो की वजह से जानते हैं।



0 comments:
Post a Comment