मुंबई ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क ) लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने मुंबई में पार्टी के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब ये जिम्मेदारी मिलिंद देवड़ा को दी गई है। अब वो मुंबई रीजनल कांग्रेस कमिटी के प्रमुख होंगे। हालांकि निरुपम को लोकसभा का टिकट मिल गया है। उन्हें उत्तर- पश्चिमी मुम्बई से उम्मीदवार बनाया गया है।
मिलिंद देवड़ा ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ काफी अहम समय में मुझे ये जिम्मेदारी दी गई है। उम्मीद है कि मुंबई में मैं पार्टी को मजबूत करने में कामयाब रहूंगा। मैं संजय निरुपम को भी धन्यवाद देता हूं।’’
सोमवार को कांग्रेस ने 10 वीं लिस्ट जारी की है जिसमें 1 सीट महाराष्ट्र और 25 सीटें पश्चिम बंगाल की है।



0 comments:
Post a Comment