आयोजन का दीप जला कर उदघाटन करते संस्थान के निदेशक।
इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) शनिवार को उत्तरी भारत के प्रमुख संस्थान जयपुरिया इन्सटीट्यूट आॅॅफ मैनेजमेन्ट,ने अपने यहां इंटर काॅलेज मैनेजमेन्ट फेस्टिवल ‘स्पर्धा 2019’ का आयोजन किया। जिसमें दिल्ली एनसीआर के 50 से अधिक काॅलेजों से 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक, बिजनेस प्लास, डीबेट, केस स्टडी और बिज़नेस क्विज़ आदि का आयोजन किया गया। छात्रों ने बेहद उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में अपने रचनात्मक, बौद्धिक और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।संस्थान के निदेशक डाॅ देविन्दर नारंग, ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पिछले सालों के दौरान संस्थान ने छात्रों में प्रतिस्पर्धी भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले सत्र में बहु प्रतीक्षित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न काॅलेजों से 100 से अधिक टीमों ने विभिन्न गतिविधियों और खेल के आयोजनों में हिस्सा लिया।
बिज़नेस प्लास प्रतियोगिता में टीमों ने अपने आधुनिक विचारों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को उद्योग जगत को विशेषज्ञों ने जज किया। डीपेट प्रतियोगिता में कई विषयों जैसे सोशल मीडिया, शिक्षा प्रणाली, डिजिटल सर्विलान्स आदि को कवर किया गया। बिज़नेस क्विज़ के माध्यम से छात्रों के बिज़नेस कौशल की जांच की गई। कार्यक्रम का समापन एडवरटाइज़िंग यूफोरिया शो और टीम निर्माण गतिविधियों के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने जेआईएम के छात्रों की सराहना की, जिन्होंने डाॅ निधी माथुर, डाॅ अनुभा और मिस अवनीत कौर के मार्गदर्शन में यह बेहतरीन आयोजन किया था।


0 comments:
Post a Comment