इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की सुबह डाबर कंपनी के सामने तीन अंर्तराज्यीय मादक पदार्थ के सौदागरों को गिरफ्तार कर उनसे 30 किलो एक सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। एक तश्कर माल इसहित भागने में कामयाव हो गया।
. .
सीओ त्रृतीय व एएसपी अपर्णा गौतम ने पत्रकारों को बताया कि थानाध्यक्ष इंदिरापुरम संदीप कुमार सिंह और वैशाली पुलिस चैकी के इंचार्ज अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में गांजा तस्करों के एक अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस का एक दल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचा था। डाबर कंपनी के पास जैसे ही अंतरराज्यीय गिरोह के गांजा तश्कर डिलीवरी दे रहे थे तभी पुलिस ने छापा मारकर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक तस्कर गांजे से भरा एक बैग लेकर भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार तस्करों के नाम अमन नायक पुत्र कैनेडी नायक निवासी गांव अली गंडा थाना उडवा जिला गाजापति उड़ीसा तथा जय कुमार उर्फ जय पुत्र जगन्नाथ लीमा निवासी ग्राम डमसोरा थाना गुनपुर जिला गंजाम उड़ीसा है।
यह गिरोह अपने एक और साथी के साथ दिल्ली एनसीआर में गांजा तस्करी की एक खेप लेकर आया था तथा दिल्ली गाजीपुर डेयरी फार्म निवासी अभिषेक पुत्र राजवीर सिंह निवासी डी 44 गली नंबर 6 गाजीपुर डेरी फॉर्म दिल्ली को इस खेप को देना था। जैसे ही अभिषेक तश्करी का गांजा लेने मौके पर पहुंचा तभी पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि चैथा व्यक्ति गांजे से भरा हुआ एक बैग लेकर भागने में सफल हो गया। तीनों आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



0 comments:
Post a Comment